श्रावस्ती, फरवरी 8 -- श्रावस्ती। सड़क पर खड़े मवेशी से टकराकर बाइक सवार गंभीररूप से घायल हो गया। लोगों की ओर से घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मछरिहवा गांव निवासी सतबरन (45) रविवार सुबह जरूरी काम से बाइक से भिनगा आ रहा था। इस दौरान भिनगा-मछरिहवा मार्ग पर अपने गांव के पास ही वह सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गया। इससे वह गंभीररूप से घायल हो गया। लोगों ने निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...