प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- उड़ैयाडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बेटी को परीक्षा दिलाने प्रयागराज जा रहे युवक की बाइक पट्टी-रानीगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह पूरेधना गांव में मवेशी से टकरा गए। इससे पिता की मौत हो गई, जबकि घायल बेटी का सीएचसी पट्टी में इलाज चल रहा है। पट्टी कस्बे से सटे हनुमान मंदिर तिराहा कुम्मिया निवासी 45 वर्षीय हरिओम धुरिया वहीं पर ढाबा संचालित करता था। वह मंगलवार सुबह करीब छह बजे अपनी बेटी शिवानी को प्रयागराज में आयोजित परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से ले जा रहे थे। पट्टी थाना क्षेत्र के पूरेधना पुलिस चौकी के निकट मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ उन्हें सीएचसी पट्टी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बेटी का इलाज चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.