प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 13 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। रिश्तेदार के घर अमेठी से लौट रहे अधेड़ की बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। अंतू थानाक्षेत्र के नेवादा कला निवासी 55 वर्षीय जबर सिंह रिश्तेदार के घर अमेठी गए थे। रविवार की शाम करीब सात बजे वह लौट रहे थे, अमेठी के मुंशीगंज स्थित कोरवा गांव के पास उनकी बाइक अचानक एक मवेशी से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मुंशीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जबर सिंह को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जबर सिंह पारा मोड़ स्थित एक भट्टे पर मुंशी का काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटे, बालमुकुंद व ब्यूटी और एक बेटी, छाया सिंह हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है जबकि बेटी छाया की शादी फरवरी में होनी है। उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.