चंदौली, दिसम्बर 16 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के औरवाटॉड़ मोड़ पर सोमवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से सात मवेशी बरामद किया। इस दौरान 02 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस वाहन स्वामी के अलावा एक पशु तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि नौगढ़ चकिया मार्ग पर स्थित औरवाटांड़ मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से मवेशी बरामद किया गया। इस दौरान आरोपी बबुरी थाना क्षेत्र के नरहनपुर निवासी दिनेश पाल और डवरीकला गांव निवासी सिराजुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...