सीवान, फरवरी 19 -- जामो एक संवाददाता। गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कला में मंगलवार को मवेशी लेकर घर से निकले एक किशोर की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। एक 15 वर्षीय किशोर की मौत पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृत किशोर हरिरपुर कला निवासी धर्मेंद्र राम का 15 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया है कि किशोर प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी अपने मवेशियों को लेकर गांव के बगल स्थित चंवर में चराने के लिए निकला था। इस दौरान शौच के बाद वह पास के तलाब में पहुंचा। तालाब में उतरने के दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। जबतक वह कुछ समझ पाता कि धीरे-धीरे गहरे पानी में डूब गया। देर रात तक मवेशी घर तो पहुंच गए लेकिन किशोर घर नहीं पहुंचा। परिजन लापता किशोर को ढूं...