साहिबगंज, अप्रैल 23 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह मवेशी लदा पिकअप वाहन(डब्ल्यू बी 59 डी 1005) को ग्रामीणों ने पकड़कर मिर्जाचौकी पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार उक्त वाहन पर तीन दुधारू गाय एवं तीन बछड़ा था। जैसे ही ग्रामीणों ने मवेशी लदा पिकअप भैन को पकड़कर पुलिस को सुचना दिया। इस दौरान चालक समेत अन्य लोग पिकअप भैन एवं मवेशी छोड़कर भाग निकले। संभवतः उक्त सभी लोग तस्करी के नियत से निकटवर्ती मिर्जागांव हाट से मवेशी खरीद कर ला रहे थे। मिर्जाचौकी पुलिस ने जांच के बाद पिकअप वाहन सहित मवेशी को छोड़ दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.