किशनगंज, जनवरी 12 -- ठाकुरगंज (किशनगंज), निज संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 41वीं बटालियन की सी-कंपनी पानीटंकी ने प. बंगाल के नक्सलबाड़ी से सिलीगुड़ी की ओर जा रहे तीन मवेशी तस्करों को शनिवार की मध्य रात्रि गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मनबढ़ मवेशी तस्करों के ट्रक को जब एसएसबी जवानों ने रुकने का इशारा किया तो वे टोल का गेट तोड़कर भागने लगे और जानबूझकर एसएसबी के वाहन पर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे दो जवानों को गंभीर चोटें आईं और एसएसबी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना एशियन हाईवे-02 पर बीपी नंबर 89/5 के पास टोल प्लाजा के निकट हुई। संदिग्ध डीसीएम ट्रक को एसएसबी जवानों ने रोकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने रुकने के बजाय टोल गेट तोड़ दिया और भागने लगा। बाद में नक्सलबाड़ी पुलिस की मदद से तस्करों का वाहन पकड़ा गया। वाहन से 19 भैंसें बरामद हुईं। चालक औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.