आरा, फरवरी 15 -- पीरो, संवाद सूत्र। मवेशी चोरी के मामलों में रविवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीयर थाना क्षेत्र के अरैला गांव से गिरफ्तार गोविंदा कुमार और पीरो थाना क्षेत्र के बलुआ टोला से गिरफ्तार करण सिंह उर्फ गुड्डू यादव को जेल भेज दिया। मवेशियों की लगातार हो रही चोरी को लेकर पशुपालकों की शिकायत पर एसडीपीओ केके सिंह ने पीरो थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दीपक गुप्ता के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने पूर्व में दर्ज पशु चोरी की घटनाओं का वैज्ञानिक आधार पर अनुसंधान किया और एक साथ तीयर थाना क्षेत्र के अरैला और पीरो थाना क्षेत्र के बलुआ टोला में छापामारी की। छापामारी के दौरान अपने-अपने घर से गिरफ्तार गोविंदा कुमार और गुड्डू यादव ने पशु चोरी की घटनाओं में शामिल की बात स्वीकार ...