मुरादाबाद, फरवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव तुरखेडा में मवेशी चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास नकदी भी बरामद हुई। पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश है। तुरखेड़ा गांव के राकेश पुत्र बीरबल ने 24 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 जनवरी की रात चोर उसके घर से बंधी हुई मवेशी को चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने जिला रामपुर के थाना सैफनी के गांव ललवारा के महेंद्र पुत्र बुद्धा को गिरफ्तार किया, जिसने बताया कि उसने गोरा शाहगढ़ के विक्रम पुत्र मोती के साथ 21 जनवरी की रात में चोरी की थी। विक्रम ने मवेशी को बेच दिया, उसके हिस्से में 20,500 दे दिए। पैसा खर्च हो गया, बाकी 8050 बचे हैं। पुलिस ने रुपये बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...