शाहजहांपुर, मार्च 19 -- रामनगर गांव से मवेशी चोरी करने युवक को ग्रामीणो ने दवोच लिया। मवेशी छीन युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना निगोही के रामनगर निवासी मुन्ना बंजारा मवेशी खरीदने-बेचने का धंधा करते है। वीती रात संडा खास गांव का इरफान रामनगर गांव आया,और भैस के एक डेढ़ बर्षीय बच्चे को खोलकर ले जाने लगा। आसपास के लोगो की नजर जब उसके ऊपर पड़ी,तो हो हल्ला मच गया। लोगो ने युवक को पकड़ पहले उसकी कुटाई की,फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आज मुन्ना बंजारा के बेटे कायम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.