फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 1 -- मोहम्मदाबाद। कुम्हौली गांव निवासी धनीराम ने गढ़िया गांव निवासी करू समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने मवेशी चोरी कर लिया। अब पुलिस इसमें जांच कर रही है। बताया गया है कि मवेशी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...