फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- कायमगंज, संवाददाता। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद में शुक्रवार देर रात पशु चोरों ने एक किसान के बाड़े में बंधी भैंस पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पशुपालक ब्रजकिशोर शाक्य ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने शुक्रवार रात अपनी भैंस को बाड़े में बांधा था। सर्दी और कोहरे के कारण रात में चोरों ने बड़ी चालाकी से भैंस को वहां से निकाल लिया। शनिवार सुबह जब ब्रजकिशोर जानवरों को चारा डालने बाड़े में पहुंचे, तो भैंस को गायब देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर परिवार और गांव के लोग इकट्ठा हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा, तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बाड़े के आसपास छानबीन करने पर पता चला कि चोर पहले भैंस को कुछ दूर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.