जहानाबाद, मार्च 18 -- हुलासगंज, निज संवाददाता खुदोरी पंचायत के बलीपुर गांव में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। पहले कहा सुनी और तू-तू, मैं-मैं हुई, फिर देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में खुदोरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति राजीव कुमार घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले को आपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.