अररिया, जुलाई 24 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के पिपरा पंचायत स्थित सिंघिया नदी में डूबने से 60 वर्षीय एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। मृतक किसान का नाम जगदीश यादव है,जो विशनपुर गांव के वार्ड संख्या 6 निवासी स्व.सुंदर यादव का पुत्र है। मृतक का शव करीब 16 घंटे बाद नदी में दिखाई पड़ा। बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे जगदीश यादव अपने मवेशियों को चराने खेत गया था। जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम सहित स्थानीय ग्रामीणों ने देर रात तक खोजबीन की पर अता-पता नहीं चला। बुधवार की सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने मृतक का शव उपलाता देखा तो सूचना परिजनों को दी। जोगबनी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार की संध्या कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र, दो पुत्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.