जमुई, अगस्त 4 -- जमुई। सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर गोखुला गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक मवेशी को बचाने के दौरान असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दिलखुश कुमार और दिलराज कुमार बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि दोनों युवक सिकंदरा की ओर से बाइक पर सवार होकर अपने घर गोखुला आ रहे थे। जैसे दोनों गोखुला के पास पहुंचे, सामने भैंस आ गई। जिसे बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दोनों युवक घायल हो गया। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...