उन्नाव, जनवरी 16 -- परियर। सफीपुर कोतवाली अंतर्गत परियर चौकी क्षेत्र में गुरुवार रात ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक बाल बाल बच गया। मरौंदा गांव के रहने वाले चालक प्रेम रेवतापुर थाना गंगाघाट से लकड़ी लाद कर परियर से मरौंदा धर्मकांटे पर ले जा रहा था। तभी बीच रास्ते में रात मवेशी को बचाने के फेर में ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। ग्रामीणों की सूचना पर धर्मकाटा मालिक ने पहुंच कर चालक को अपनी सूझबूझ से बाहर निकाल लिया। मरौंदा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक प्रेम ने बताया कि रात में अपने ही ट्रैक्टर से लकड़ी लाद कर मरौंदा गांव आ रहे थे। तभी अचानक मवेशी को बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। किसी प्रकार की कोई चोट नहीं हुआ है। चौकी प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...