नैनीताल, जनवरी 30 -- नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल अंडा मार्केट क्षेत्र स्थित नगर पालिका की गोशाला में मवेशी से हिंसा के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बीते बुधवार की सुबह गोशाला में बंधे मवेशी से हिंसा का मामला सामने आया था। घटना के बाद विभिन्न संगठनों और व्यापारियों ने नाराजगी जताई थी। गोवंश स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दिन और रात सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ की। गुरुवार दोपहर मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मेट्रोपोल पार्किंग क्षेत्र से गाड़ी पड़ाव निवासी देव जाटव को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.