लोहरदगा, फरवरी 1 -- लोहरदगा से न्यूज़ मैटर फ़ाइल संख्या-दस-01 फरवरी मवेशी की चोरी होने से किसान को हुआ नुकसान भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के भैसमुंदो गांव में बीती रात दो गाय और ब्राह्मणडीहा से एक बैल चोरी होने की सूचना है। भैसमुंदो में चर्च के पास स्थित महेश महली के घर से गाय सहित दो बछड़े भी गायब थे। दोनों बछड़े सुबह में उदरंगी के पास मिले। जबकि गाय अभी भी गायब हैं। इससे गो पालक किसान की चिंता बढ़ गई है। गाय ही उसका जीविकोपार्जन का मुख्य जरिया था। इसके गायब होने से उसे काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। ब्राह्मणडीहा गांव के सोमे उरांव के घर से भी एक बैल गायब है। जबकि दूसरा बैल घर में सुरक्षित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...