दुमका, फरवरी 18 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। आसनबनी हटिया परिसर में मंगलवार को मवेशी अस्पताल का कैंप लगाया गया। इस दौरान पशुधन की इलाज कर मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी माइकल सोरेन के अगुवाई में इस शिविर की आयोजन की गई थी। शिविर में चलंत पशु चिकित्सालय भी मौजूद था। शिविर में आस पास विभिन्न गांव के किसान उपस्थित होकर खोरेया, विटामिन समेत मवेशी की अन्य दवा मुफ्त ले गए। शिविर में कुल 64 पशुपालक किसान को मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में मनोज कुमार सिंह, कृष्णा गोराई, अल्सन मुर्मू समेत अन्य किसान को दवा उपलब्ध करा रहे थे। फोटो-17दुमका-203, कैप्सन-रानेश्वर के मवेशी अस्पताल में लगा कैम्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...