गिरडीह, मार्च 29 -- डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार सुबह जेएलकेएम एवं विहिप से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मवेशियों से भरा एक कंटेनर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कंटेनर चालक, खलासी एवं एक अन्य सहयोगी को हिरासत में लेते हुए कंटेनर को जब्त कर थाना ले गयी। वहीं कंटेनर में लदे पशुओं को पोरदाग गुरुटांड़ स्थित राधेकृष्ण गोशाला में भेज दिया गया। बताया जाता है कि मवेशियों से लदा कंटेनर बंगाल जा रहा था। इसी बीच कुलगो टोल प्लाजा के पास खराब हो गया। कुछ लोगों को शक होने पर इसकी सूचना जेएलकेएम एवं विहिप सदस्यों को दी। सूचना पाकर जेएलकेएम एवं विहिप नेता समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पहुंच कर जानकारी ली। साथ ही डुमरी पुलिस सूचना पुलिस को दे दी। वहीं गोशाला के संचालक धनेश्वर महतो ने पुलिस प्रशासन से मवेशियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.