प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- कुंडा, संवाददाता। बार-बार अधिकारियों को ज्ञापन देने, शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। प्रमुख रूप से निराश्रित आवार पशुओं से किसान परेशान हैं। यदि निराश्रित मवेशियों के कहर से निजात नहीं दिलाई गई तो किसान 20 मार्च को रेल रोको आंदोलन चलाएंगे। यह बातें भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल ने तहसील में आयोजित किसानों की पंचायत, धरना प्रदर्शन में कही। उन्होंने कहा कि निराश्रित मवेशी न केवल किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं बल्कि किसानों पर हमला कर उनकी जान भी ले रहे हैं। निराश्रित मवेशियों को गोशाला भेजकर किसानों की फसल और जान दोनों बचाई जाए। उन्होंने इलाके की विभिन्न समस्याओं को लेकर दस सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर महासचिव कमलाकांत शुक्ला, राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.