साहिबगंज, फरवरी 11 -- साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के ग्रामीण इलाकों में खुराहा या एफएमडी बीमारी पिछले कुछ दिनों से फैल रही है। विभाग के मुताबिक ग्रामीण इलाके में अब इस बीमारी का प्रकोप पहले से कम हुआ है। बीते एक महीने से महादेवगंज, शोभनपुरभट्ठा, सकरीगली समेत अन्य ग्रामीण इलाके में इस बीमारी का जबरदस्त प्रकोप देखा जा रहा था। पशुपालन विभाग का कहना है कि धीरे-धीरे खुराहा का प्रकोप काफी कम हुआ है। अब सिर्फ जिला मुख्यालय के कुछ मोहल्ले में ही छिटपुट ढंग से इस बीमारी का प्रकोप मवेशियों में देखा जा रहा है। दरअसल, खुराहा (एफएमडी) मवेशियों में फैलने वाली एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है। मुंह व खुर के दर्द के चलते मवेशी चारा व पानी पीना बंद कर देता है। इससे दूध उत्पादन में भारी कमी आती है । घावों में कीड़े पड़ सकते हैं। आमतौर पर यह बीमारी संक्रमण ...