आरा, फरवरी 14 -- -जिले के करीब पांच लाख मवेशियों को दिया जाना है टीका आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के सभी प्रखंडों, पंचायतों, नगर निगम, नगर पंचायतों और वार्डों में मवेशियों को खुरपका बीमारी से बचाव को लेकर टीका दिया जा रहा है। टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। एफएमडी (खुरपका एवं मुंहपका) टीकाकरण कार्यक्रम (राउंड-6) चलाया जा रहा है। टीकाकरण का मुख्य उदेश्य पशुधन उत्पाद में वृद्धि और एफएमडी बीमारी को जड़ से खत्म करना है। जिले में चार लाख 99 हजार 850 एफएमडी टीकौषधि की खुराक एफएमडी बीमारी से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण को लेकर उपलब्ध है। इस कार्यक्रम के तहत टीकाकर्मी पशुपालकों के घर-घर जाकर योग्य गाय, भैस, बाछा-बाछी और पाड़ा-पाड़ी को टीका लगायेंगे। बता दें कि यह एक विषाणु जनित रोग है। इसका मुख्य लक्षण मवेशियों के दूध में अचानक कमी होना, तेज...