गढ़वा, नवम्बर 13 -- गढ़वा, हिटी। मोंथा तूफान के कारण हुई बारिश का असर मवेशियों के चारा पर भी पड़ा है। बारिश के कारण धान के फसल को नुकसान हुआ है। उक्त कारण कुट्टी की भी समस्या हो रही है। उसके अलावा चोकर भी महंगा हो गया है। कुट्टी और चारा के दाम में बढ़ोतरी के कारण पशुपालकों के जेब पर भार बढ़ गया है। उससे परेशानियों का सामना पशुपालकों को करना पड़ रहा है। फसल जब तैयार होने के कगार पर था तो लगातार हुई बारिश के कारण हरे चारे को नुकसान हुआ। अब सूखे चारे की भी परेशानी हो रही है। कीमत में बढ़ोतरी होने से पशुपालक अपने पशु को खिलाने में सक्षम नहीं हो रहे हैं। कुट्टी और चोकर के दाम में बढ़ोतरी के कारण पशुपालक अपने पशु को बेचने के लिए मन बना रहे हैं। पशुपालकों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण धान के पौधे खेत में गिर जाने के कारण खराब हो गए। वहीं हरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.