बोकारो, दिसम्बर 9 -- बेरमो, प्रतिनिधि। बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय ढोरी में बीते रविवार की रात चोरी की घटना घटी। सबसे पहले स्कूल परिसर में घुसकर चोरों ने ताला तोड़ने के बाद भंडार कक्ष में प्रवेश किया और चावल भरी बोरियां ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ साफ कैद हो गई। सोमवार जब स्कूल कर्मचारी पहुंचे तो टूटा ताला, बिखरी बोरियां और खाली पड़ा भंडार कक्ष देखा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। फुटेज लेकर चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...