मधुबनी, जुलाई 19 -- मधुबनी। वार्ड पार्षद सह अध्यक्षा सुधीरा देवी की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय जितवारपुर में शिक्षा समिति का सर्वसम्मति से शनिवार को चयन किया गया। माता सदस्य में सोनम देवी, राम कुमारी देवी, रुपा कुमारी, पार्वती देवी, लालदाई देवी, कल्पना झा, संगीता झा का चयन किया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से लालदाई देवी का सचिव पद पर चयन किया। इस अवसर पर समाज सेवी अमित कुमार झा एवं विद्यालय के वरीय शिक्षक अशोक कुमार राय एवं प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षिका भी उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...