गया, जनवरी 3 -- मगध विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य देकर योगदान देने वाले शिवजी पोद्दार मिश्रा एवं मो. अब्दुल मतीन अंसारी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। इस अवसर पर कर्मचारी संघ की ओर से दोनों कर्मियों को बैग, शॉल आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों उनके सुखद भविष्य और दीर्घायु की कामना की गयी। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके योगदान को विश्वविद्यालय के लिए अविस्मरणीय बताया। कार्यक्रम में सीसीडीसी डॉ. संजय कुमार तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार, महासचिव दीपक ...