गया, फरवरी 6 -- मगध विश्वविद्यालय के प्रशासकीय भवन में शुक्रवार को कुलपति प्रो एसपी शाही ने नवनिर्मित परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर कुलपति ने कहा कि नवनिर्मित परीक्षा नियंत्रक कार्यालय आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित है। जिससे विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और छात्र-हितैषी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं पर प्रशासन की सतत निगरानी रहेगी। नवनिर्मित कार्यालय में अत्याधुनिक कंप्यूटर सर्वर रूम का निर्माण किया गया है। जिसे गोपनीय शाखा से जोड़ा गया है। इससे परीक्षा संचालन, परिणाम निर्माण एवं गोपनीय कार्यों को अधिक सुदृढ़ और सुरक्षित तरीके से संपन्न किया जा सकेगा। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रतिम दास ने इसे विश्वविद्यालय की परीक्षा ...