गया, फरवरी 3 -- मगध विश्वविद्यालय ने स्नातकोतर लोक प्रशासन विभाग में कार्यरत तीन तदर्थ शिक्षकों की सेवा अवधि बढ़ाने का आदेश जारी किया है। डॉ. मुंद्रिका प्रसाद यादव, डॉ. त्रिपुरारी सिंह चौहान व डॉ. अमित कुमार शामिल हैं। इन तीनों शिक्षकों की तदर्थ सेवाएं 24 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के तहत विभाग की छवि धूमिल करने व कर्तव्यहीनता के आरोप में समाप्त कर दी गयी थी। लेकिन, अब दो फरवरी सोमवार को कुलसचिव द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उक्त आदेश को निरस्त करते हुए तीनों शिक्षकों का पुनर्नियोजन आगामी छह माह के लिए किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आगे तीनों शिक्षकों सेवा का विस्तार विभागाध्यक्ष/प्रभारी स्नातकोत्तर लोक प्रशासन विभाग एवं मानविकी संकायाध्यक्ष के अनुशंसा प्रतिवेदन के आधार पर किया जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...