मेरठ, जनवरी 10 -- मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. प्रवीण गौतम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की बारीकी से जांच की। एसीएमओ डॉ. प्रवीण गौतम ने वार्ड, गलियारे, शौचालय, ओपीडी कक्ष और प्रतीक्षालय की स्थिति देखी तथा संबंधित कर्मचारियों को नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में स्थापित एक्स-रे मशीन का निरीक्षण किया और उसके संचालन, रिपोर्टिंग प्रक्रिया व रखरखाव की जानकारी ली। निर्देश दिए कि मशीन का नियमित रखरखाव किया जाए ताकि मरीजों को समय पर जांच सुविधा मिल सके। इमरजेंसी कक्ष में उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों की उपलब्धता, स्ट्रेचर और आपातकालीन उपकरणों की स्थिति की जांच की।...