मेरठ, फरवरी 8 -- मवाना। मवाना शुगर मिल ने शनिवार को किसानों को गन्ना खरीद का 16.26 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। एडवाइज के साथ गन्ना मूल्य भुगतान की जानकारी संबंधित गन्ना समितियों को भेज दी है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने जानकारी दी कि इस पेराई सत्र में किसानों को कुल 393.96 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। मिल ने इस वर्ष छह फरवरी 2026 तक कुल 110.95 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि एसएमएस मिलने पर गन्ने की कटाई करें एवं चीनी मिल को साफ ताजा, जड़ पत्ती अगोंला व हरा जूना रहित गन्ना ही आपूर्ति करें। क्रय केन्द्रों पर एडवांस गन्ना न डाले। इसकी जिम्मेदारी किसी की नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...