मेरठ, दिसम्बर 11 -- मवाना रोड पर कसेरूखेड़ा नाले के पास लगने वाले जाम को रोकने के लिए एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। मवाना रोड पर कसेरू बक्सर चौराहे, गंगानगर मेन डिवाइडर रोड कट, डिफेंस कॉलोनी और कसेरूखेड़ा नाले पर रोजाना जाम की स्थिति रहती है। मवाना रोड से किला रोड को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड बनने के बाद से मवाना रोड पर वाहनों का दबाव अधिक हो गया है, जिसके चलते शाम के समय भयंकर जाम लग जाता है। वहीं, कसेरू बक्सर से लेकर कसेरूखेड़ा नाले तक दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर रखा है। बुधवार देर शाम एसएसपी डॉ. विपिन ताडा मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को जाम रोकने के निर्देश दिए। कहा कि शाम पांच बजे से पुलिसकर्मी तत्परता के साथ यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...