मेरठ, जनवरी 29 -- मवाना के भरत एनक्लेव कॉलोनी में उस समय हलचल मच गई, जब सीजीएसटी विभाग की टीम ने सीमेंट कारोबारियों के आवास पर छापेमारी की। छापा मवाना निवासी रबीस गुप्ता, राहुल गुप्ता के आवास पर डाला गया और कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाले गये। इससे पहले सीजीएसटी की टीम भैंसा रोड स्थित अंबा सीमेंट फैक्ट्री पहुंची थी। वहां पर सीमेंट कारोबारी और कोई रिकॉर्ड नहीं मिलने के कारण टीम ने कारोबारी के आवास पर छापा मारा। मवाना के पास भैंसा रोड पर अम्बा सीमेंट फैक्ट्री है। सूत्रों के मुताबिक, सीजीएसटी अधिकारी अमित विश्वकर्मा के नेतृत्व में बुधवार शाम पांच बजे मवाना के भरत एनक्लेव में रबीस गुप्ता एवं राहुल गुप्ता के आवास पर टीम पहुंची। टीम ने घर के अंदर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन जांच की। छापेमारी के दौरान आवास का मुख्य दरवाजा बंद रखा गया और आवश्यक...