मेरठ, नवम्बर 5 -- भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा पदाधिकारियों ने कई गांवों में गन्ना क्रय केंद्र शुरू नहीं होने और गंगनहर पर अस्थायी पुल के नीचे पाइप नहीं लगाए जाने पर नासरपुर, भिड़वारा, सिखेड़ा, ऐंची, ऐंचीखुर्द के ग्रामीणों के साथ निर्माणाधाीन पुल के पास धरना दिया। लोगों ने पुल बनाने वाले ठेकेदार और 36 मजदूरों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य को रुकवा दिया। सिंचाई विभाग का दावा है कि गुरुवार से पुल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ठेकेदार और 36 मजदूरों को बंधक बनाते हुए धरने के पास ही मजदूरों का टेंट लगवा दिया। मजदूर वहीं पर रह रहे हैं। नए पुल का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान, सन्नी चौधरी, राहुल भाटी, शादाब सैफी, निगम पहलवान, विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.