मेरठ, जनवरी 8 -- मवाना। मवाना चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-2026 का 20 दिसम्बर 25 से लेकर 27 दिसम्बर 25 तक मिल को आपूर्ति किए गए गन्ने का मूल्य 37.40 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। मवाना चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने बताया कि मंगलवार को मिल प्रशासन ने पेराई सत्र 2025-26 का गन्ना मूल्य भुगतान 20 दिसम्बर से आठ दिनों की एडवाइज के साथ 37.40 करोड़ रुपये कुल गन्ना मूल्य भुगतान की जानकारी संबंधित गन्ना समितियों को भी दे दी गई है। मिल इस वर्ष छह दिसम्बर 25 तक कुल 77.98 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से आग्रह किया है कि एसएमएस मिलने पर गन्ने की कटाई करें एवं चीनी मिल को साफ ताजा, जड़ पत्ती अगोंला व हरा जूना रहित गन्ना ही आपूर्ति करें। खेत में खड़े गन्ने को नहीं ...