मेरठ, दिसम्बर 10 -- मवाना। मवाना चीनी मिल ने मंगलवार को 30 नवंबर तक खरीद गए गन्ना मूल्य 134.50 करोड़ रुपये कृषकों के बैंक खातों में भेज दिया है। मवाना चीनी मिल आठ दिसम्बर 25 तक कुल 43.72 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबन्धक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद कुमार बालियान ने बताया कि शासन द्वारा जारी सट्टा नीति के अनुपालन में चीनी मिल को निर्धारित हाड़ों पर शुद्ध वजन के अनुसार ही क्षेत्र के समस्त किसान भाई गन्ना आपूर्ति करें। उन्होंने कृषकों से आग्रह किया कि एसएमएस मिलने पर गन्ने की कटाई करें एवं चीनी मिल को साफ ताजा, जड़ पत्ती अगोंला व हरा जूना रहित गन्ना ही आपूर्ति करें। खेत मे खड़े गन्ने को न डूडे तथा गन्ना निर्धारित हाड़े पर ही चीनी मिल को आपूर्ति करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.