मेरठ, जनवरी 3 -- मवाना। मेरठ-हरिद्वार हाईवे प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को मवाना पुलिस के सहयोग से मवाना खुर्द जंक्शन एवं टोल प्लाजा परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर सड़क पर चलने वाले दोपहिया, चार पहिया एवं भारी वाहन चालकों सहित आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवर-स्पीडिंग से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दूसरे दिन मवाना खुर्द जंक्शन एवं टोल प्लाजा परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इसमें मुख्य रूप से सेफ्टी मैनेजर धर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.