कुशीनगर, फरवरी 9 -- कुशीनगर, हिटी। कप्तानगंज विकास खण्ड के कारीतीन व इंदरपुर क्षेत्र में मवन नाला के टूटने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इससे 40 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने नाले को बंधवा कर बर्बाद फसल की मुआवजा की मांग की है। नाला टूटने से नारिजन शर्मा, गिरीश सिंह, अनिल सिंह, रामसवारे मिश्रा, सुरेश शर्मा, चंद्रभान पासवान, नेबूलाल पासवान, मंगरु पासवान, बांके, विपिन सिंह, रामप्रीत, रामायण आदि करीब 50 किसानों की फसल पूरी तरह डूब कर बर्बाद हो गई है। बताया जा रहा है कि पानी का तेज दबाव होने के कारण सत्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारीतीन एवं इंदरपुर मवन नाला पुल के समीप नाला टूट गया, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। नारायण भड़सर के प्रधान प्रतिनिधि श्यामदेव राजभर, समाजसेवी विशाल सिंह एवं शुभम उपाध्याय मौके पर पहुंच कर ...