लखनऊ, मार्च 1 -- मल के साथ खून आए तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। इसमें किसी भी तरह कोताही नहीं बरतनी चाहिए। क्योंकि 60 से 70 प्रतिशत लोग मल के साथ खून आने की घटना को पाइल्स मानते हैं। इलाज कराने से कतराते हैं। डॉक्टर की सलाह लेने में भी संकोच महसूस करते हैं। यह घातक साबित हो सकता है। यह लक्षण पाइल्स से इतर कैंसर भी हो सकता है। यह बातें केजीएमयू सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के डॉ. नसीम अख्तर ने कही। शर्म-झिझक से बचें वह शनिवार को शताब्दी भवन-2 में कोलोरेक्टल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. नसीम अख्तर ने कहा कि मल के साथ खून आने पर लोग इलाज के बजाए संकोच करते हैं। मल के साथ खून आना गंभीर चिंता का कारण हो सकता है। डॉक्टर की तुरंत सलाह लेनी चाहिए। यह पाइल्स के अलावा आंत व दूसरे पेट के अंगों का कैंसर हो सकता है। फास्ट फूड से तौबा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.