गिरडीह, जुलाई 17 -- रेम्बा। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री तथा प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी बुधवार जमुआ प्रखंड अंतर्गत मल्हो आए और पार्टी कार्यकर्ता मनोज प्रसाद साहू के पिता रामजी साहू के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। मौके पर बाबूलाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सुख दुःख ही उनका सुख-दु:ख है। कहा कि नेता तथा कार्यकर्ता के भावनात्मक संबंध को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने मनोज साहू के पूरे परिवार का ढाढस बंधाया। उनके साथ हीरोडीह भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, गिरिडीह जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ अशोक वर्मा, सरोज सिंह, सहेश्वर यादव, संतोष गुप्ता सहित कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...