श्रावस्ती, फरवरी 15 -- जमुनहा। निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह को मल्हीपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। शनिवार को उन्होंने थाना पहुंचकर थाने का कार्यभार ग्रहण किया। उनकों यह जिम्मेदारी यहां थानाध्यक्ष के रूप में तैनात रहे उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा के निलंबन के बाद मिली है। अंकर वर्मा पर एक लाख 30 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा था। शिकायत के बाद आईजी की ओर से कराई गई जांच में सत्यता मिली। जिसके बाद उन्हें 12 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...