प्रयागराज, अप्रैल 23 -- थाना क्षेत्र के पुरानी झूंसी कोहना निवासी लक्ष्मी नारायण तिवारी उर्फ मल्लू के छह हत्यारोपियों को पुलिस ने बुधवार को शास्त्री पुल के समीप घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि नामजद हत्यारोपी नत्थू अभी फरार है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते मल्लू की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव छुपाने की भी कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण उर्फ मल्लू को गांव का रवि निषाद अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया था। सतुआ बाबा आश्रम के समीप पहले से मौजूद दत्तू, नत्थू, कुटेश, सुनील निषाद उर्फ महरा, मंगल निषाद व प्रदीप पासी समेत तीन अन्य लोगों ने मिलकर मल्लू की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घसीटकर छुपाने के लिए गंगा किनारे ले जा रहे थे। लेकिन लोगों की नजर पड़ने पर आरोपी भाग गए। मृतक के भाई प्रशांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.