कुशीनगर, जनवरी 3 -- कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर में आरएसएस देवरिया विभाग के सह संघचालक डॉ सीएस सिंह की बैठक में तय हुआ कि 11 जनवरी को मल्लूडीह शिव मंदिर परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन होगा। सह संघचालक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी अनुशांगिक संगठन की ओर से विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए डॉ अनिल कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष व राजेश शुक्ला तथा विरेश कुमार राय को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी उद्देश्य से इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष व चार लोगों को सदस्य नामित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...