मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- तहसील क्षेत्र के गांव मल्लीपुर महमूदनगला में क्रॉप कटिंग कार्य के तहत एसडीएम विनय कुमार सिंह ने स्वयं खेत में जाकर गेहूं की कटाई की। इस बीच किसानों को गेहूं क्रय केंद्र पर ले जाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। बुधवार को एसडीएम विनय कुमार सिंह क्षेत्र के गांव मल्लीपुर महमूदानगला में पहुंचे। हाथ में कस्सी लेकर गेहूं काटने के लिए खेत में उतर गए। इस बीच उनको गेहूं काटता देख बड़ी संख्या में किसान भी जुट गए। क्रॉप कटिंग के तहत गेहूं की फसल की पैदावार जानने के लिए क्रॉप कटिंग कार्य चल रहा है, जिसके तहत अंदाजा लगाया जाता है कि इस बार गेहूं की कितनी फसल कितने एरिया में पैदा हुई है और कितनी किसान की उपज हुई है। फसल काटने के बाद एसडीएम विनय कुमार सिंह ने सभी किसानों से आह्वान किया कि वह गोशाला के लिए भूसा दान करें, इसके अलावा सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.