नैनीताल, अगस्त 7 -- नैनीताल। सूखाताल इलाके में देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों के अनुसार, देर रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। हंगामे की सूचना पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, लेकिन किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि घटना से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली। यदि शिकायत दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.