नैनीताल, मार्च 12 -- नैनीताल। मल्लीताल बड़ा बाजार क्षेत्र में मंगलवार रात सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर कुछ युवकों के आपस में भिड़ने का आरोप है। हंगामा बढ़ने पर स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को कोतवाली ले आई। मंगलवार रात कुछ युवक मल्लीताल बड़ा बाजार में हंगामा कर रहे थे। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एसएसआई दीपक बिष्ट और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने इस मामले में रुकुट कंपाउंड निवासी यश बोरा, बड़ा बाजार निवासी हरिकिशन, भूपेंद्र, देवेंद्र सिंह और मल्लीताल निवासी महेंद्र रावत के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.