नैनीताल, फरवरी 7 -- नैनीताल। घर से बिना बताए निकले मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज निवासी 13 वर्षीय किशोर दो दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई है। कोतवाली हेम पंत ने बतया कि चार्टन लॉज निवासी सुनीता आर्या ने कोतवाली मल्लीताल में शनिवार को दी तहरीर में बताया कि उसका 13 वर्षीय छोटा भाई मयंक पांच फरवरी की सुबह बिना बताए कहीं चला गया था। उसकी काफी खोजबीन की, पर पता नहीं चल पाया। कोतवाल पंत ने बताया कि किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...