चम्पावत, सितम्बर 9 -- लोहाघाट। मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट में 440 छात्र-छात्राओं सहित स्कूल स्टाफ ने हिमालय बचाओ अभियान की शपथ ली। प्रधानाचार्य राहुल देव ने छात्र-छात्राओं को हिमालय का महत्व बताया। उन्होंने हरियाली को बचाने के लिए पौधे लगाने का संदेश दिया। यहां हरीश मेहता, सलोनी साह, दीपिका पुनेठा, कुसुम देव, विनीता वर्मा, मनीषा राय, संगीता ढेक, अमन वर्मा, आयुष वर्मा, माया माहरा, प्रकाश गड़कोटी, प्रकाश जोशी, सोनी देव, पूजा ढेक आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...