बागेश्वर, मार्च 18 -- धरमघर रेंज क्षेत्र के मल्ला धपोली में दिन-दहाड़े गुलदार धमक गया। उस वक्त खेत में काम कर रही महिलाएं दशहत में आ गईं। कुछ महिलाओं ने हिम्मत दिखाकर गुलदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। मालूम हो कि गत दिनों कमस्यार क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। इससे ग्रामीण दहशत में है। एक दिन पहले ही दिन-दहाड़े गुलदार मल्ला धपोली में धमक गया। इस कारण लोग दहशत में आ गए। महिलाओं ने वन विभाग से गांव में पिंजड़ा लगाने की मांग की है। इसके बाद वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया। मंगलवार को टीम ने गांव में गश्त बढ़ाई। साथ ही औलानी गांव में लगे पिंजरे को भी ले आए हैं। जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.