हरदोई, जनवरी 10 -- मल्लावां। शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस कोतवाल शिवाकांत पांडे की अध्यक्षता में हुआ। इसमे कुल 15 प्रार्थना पत्र आए। इसमें छह प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष संबंधित राजस्व निरीक्षक व पुलिस विभाग को देकर निस्तारित करने को कहा गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कुलदीप श्रीवास्तव, सुबोध कुमार समेत समस्त हल्का के इंचार्ज व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...